RPF Sub Inspector Death: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों (RPF Officer Suspicious Death) में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद RPF विभाग में हड़कंप मच गया है। मृतक की बेटी ने विभागीय इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अवैध वसूली के मामले को लेकर उनके पिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
मृतक की बेटी ने अपने पिता के मोबाइल फोन में मौजूद व्हाट्सएप चैट भी सामने रखी है। इसके आधार पर उसने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि कथित विभागीय दबाव और मानसिक प्रताड़ना के कारण दरोगा काफी तनाव में रहते थे।
हार्ट अटैक से मौत की भी चर्चा
दरोगा की मौत को लेकर हार्ट अटैक की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: UP Police Transfer List: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले, देखें लिस्ट
अधिकारियों और परिजनों के बयान अहम
इस मामले में सीओ सदर, मृतक दरोगा की बेटी और उनके साढ़ू आनंद के बयान सामने आने की बात कही गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
