सावन माह के कृष्ण पक्ष की शुरुआत के साथ अब श्रद्धालुओं की आस्था 3 अगस्त को पड़ने वाले सावन के पहले सोमवार पर केंद्रित हो गई है। ज्योतिषाचार्य वेद प्रकाश प्रचेता के अनुसार इस दिन पंचमी तिथि और सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिससे भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और सोमवार व्रत का विशेष महत्व रहेगा।
