Speeding car hits divider and overturns; five injured, including a child

जलालाबाद से शाहजहांपुर रोड पर हादसे के बाद खाई में पलटी पड़ी कार। संवाद
– फोटो : Archive

संवाद न्यूज एजेंसी


जलालाबाद। शाहजहांपुर रोड पर गांव कलक्टरगंज के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में छह वर्षीय बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दो घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

कांट थाना क्षेत्र के नगरा बनवारी निवासी फरमूद अली के बेटे कामिल की बदायूं के ककराला में गोद भराई का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए गांव के इरफान, लालू अली, खुशनूद और लालू का छह वर्षीय बेटा कैफ कार से जा रहे थे। कार सोनू चला रहा था। दोपहर करीब 12 बजे कलक्टरगंज के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और खाई में जा गिरी।

मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी घायलों को सीएचसी ले गई, जहां इरफान और खुशनूद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

लालू ने बताया कि आगे चल रहा बाइक सवार अचानक गलत दिशा में आने लगा। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जलालाबाद से शाहजहांपुर रोड पर हादसे के बाद खाई में पलटी पड़ी कार। संवाद

जलालाबाद से शाहजहांपुर रोड पर हादसे के बाद खाई में पलटी पड़ी कार। संवाद– फोटो : Archive



Source link