संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar

Updated Tue, 28 Jul 2026 05:42 PM IST

शाहजहांपुर के रोजा में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गेट के सामने खड़े छात्र को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  


Class 9 student killed after being hit by a pickup truck in front of the college gate in Shahjahanpur

बेटे की मौत के बाद बदहवास हुई मां
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर स्कूल से घर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र अंश त्रिवेदी (14 वर्ष) को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को छात्रों और स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप वाहन कब्जे में ले लिया।


चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हयातपुरा निवासी अंश त्रिवेदी संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता राकेश त्रिवेदी की कई वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। मां सीता देवी रोजा क्षेत्र के एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। अंश उनका इकलौता बेटा था।

यह भी पढ़ें- UP: ‘महिला जिन्न उकसाती थी तो मार डाला…’, किराना व्यापारी का कत्ल करने वाले कातिल का अजीबोगरीब दावा; पुलिस हैरान

कॉलेज गेट के सामने हुआ हादसा 

सोमवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अंश अपने सहपाठियों के साथ कॉलेज गेट के सामने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान हथौड़ा सुभाष चौराहे की ओर से आए तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *