उत्तर प्रदेश पुलिस में 4543 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के अंतर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) के लिए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी कर दिया। चयनित अभ्यर्थियों की डीवी-पीएसटी की कार्यवाही सभी जिलों में 15 जून से शुरू हो रही है।
बोर्ड के अपर सचिव (भर्ती) सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण के लिए अभ्यर्थियों को जारी प्रवेशपत्र में अन्य अभिलेखों के साथ आवेदन पत्र की प्रति डीवी-पीएसटी परीक्षा स्थल पर लाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
इस संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र की प्रति उनके पास उपलब्ध न होने के संबंध से बोर्ड को अवगत कराया जा रहा है। डीवी-पीएसटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन पत्र की प्रति डाउनलोड करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
