सीतापुर मिश्रिख के चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र व ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 25 महिलाओं से शादी कर उन्हें ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर को ट्वीट किया है।
चंद्रावल निवासी अनुज त्रिवेदी पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिये 25 शादियां करने का आरोप है। साथ ही इन महिलाओं से करोड़ो की ठगी का भी आरोप है।
धोखाधड़ी में आरोपी के बेटे के भी शामिल होने का पुलिस को शक है। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में बुधवार को प्रकाशित खबर को समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है। साथ ही भाजपा पर निशाना भी साधा है।
चरित्रहीन, अय्याश, गुंडे, लफंगे, बदमाश, बलात्कारी सब के सब भाजपा में भरे हुए हैं।
सीतापुर जनपद के एक बड़े भाजपा नेता और विधायक का समधी 25 लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने उन्हें लूटने ठगने उनका शोषण उनका अत्याचार करने का आरोपी पाया गया है, 25 लड़कियों की संख्या तो ज्ञात है अज्ञात… pic.twitter.com/uc1xoZphEz
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) June 17, 2026
24 मई को किया था गिरफ्तार
करोड़ों की ठगी के आरोपी अनुज को महाराष्ट्र पुलिस ने 24 मई को नोएडा से गिरफ्तार किया था। वह ग्रेटर नोएडा में चंद्रप्रकाश त्रिवेदी की फर्जी पहचान बनाकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, वह अजय अग्रवाल, अजय, संतोष सिंह, जयप्रकाश, रमेश चंद्र गुप्ता आदि नामों का इस्तेमाल कर ठगी कर चुका है। 75 वर्षीय महिला ने चार मार्च 2022 को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नयानगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि आरोपी ने अखबार में प्रकाशित वैवाहिक विज्ञापन के जरिये उनकी 45 वर्षीय बेटी से संपर्क किया। एक मार्च 2019 को उससे शादी की।
