यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सूरत-छपरा-सूरत स्पेशल ट्रेन (09065/09066) और अहमदाबाद-दरभंगा विशेष ट्रेन (09466/09465) साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया है। सूरत-छपरा चार फेरे और अहमदाबाद-दरभंगा पांच फेरे में संचालित की जाएगी।

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूरत से चलने वाली विशेष ट्रेन (09065) सात से 28 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 7:35 बजे चलकर रतलाम, उज्जैन के रास्ते बुधवार 1:30 बजे झांसी आकर 17:15 बजे छपरा पहुंचेगी। वहीं छपरा से चलने वाली विशेष ट्रेन (09066) आठ से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को रात 23:45 बजे चलकर बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाेविंदपुरी होते हुए झांसी 17:25 बजे आकर 11:15 बजे सूरत पहुंचेगी। वहीं, अहमदाबाद-दरभंगा विशेष ट्रेन (09466/09465) का संचालन 5 फेरे के लिए किया गया। अहमदाबाद से यह ट्रेन तीन जुलाई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार रात 20:25 बजे चलकर 12:30 बजे झांसी आकर 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। दरभंगा से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को तीन बजे चलकर रात 00:05 बजे झांसी आएगी और अहमदाबाद 16:35 बजे पहुंचेगी।

ललितपुर एनआई कार्य को लेकर गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ललितपुर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के चलते एनआई कार्य को लेकर सूरत-छपरा (09065) 14 जुलाई को उज्जैन, सिहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, झांसी रूट से जाएगी। 15 जुलाई को छपरा-सूरत (09066) झांसी, बीना, संत हिरदामनगर, सिहोर, उज्जैन के रास्ते जाएगी। 17 जुलाई को अहमदाबाद-दरभंगा (09465) उज्जैन, गुना, बीना, झांसी और 20 जुलाई को (09466) दरभंगा-अहमदाबाद परिवर्तित मार्ग झांसी, बीना, गुना, उज्जैन के रास्ते जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *