stampede as soon as the police raided the restaurant

आगरा पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


आगरा के सराय ख्वाजा क्षेत्र में रेस्तरां में हुक्का पिलाने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराया गया है। संचालक के पास केवल फूड लाइसेंस था।

Trending Videos

नरीपुरा, राधे वाली गली और गाटर वाली गली में तीन थानों की पुलिस और पीएसी के साथ एसीपी मयंक तिवारी ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। लोगों को जुआ-सट्टा से दूर रहने की अपील की। माइक से एनाउंस किया कि जो भी संलिप्त मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद टीम सराय ख्वाजा क्षेत्र में पहुंची। जहां साैरभ के गोल्डन कैफे में दो हुक्के मिले, जिनसे लोगों को हुक्का पिलाने की पुष्टि हुई। संचालक के पास सिर्फ फूड लाइसेंस था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

10 रुपये में पिला रहे थे शराब

वहीं इसके बाद पुलिस चाैकी के पास कल्पना धाकरे के बीयर के ठेके पर पहुंची, जहां पीछे कमरा बना था। इसमें 10 रुपये में लोगों को शराब पिलाई जा रही थी। आठ को पकड़ लिया गया। मामले में एसीपी की ओर से आबकारी विभाग को अनुज्ञापी का लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें