– सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, 25 लाख रुपये वसूले

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार को जेई, एसडीओ, एक्सईएन और एसई की टीमें बकाया वसूली के लिए निकलीं। बकाया वसूली नहीं होने पर करीब दो करोड़ के 400 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और 25 लाख रुपये का बकाया बिल वसूला।

झांसी, ललितपुर व जालौन के बिजली उपभोक्ताओं से बकाया वसूली कम होने पर काॅरपोरेशन अध्यक्ष डाॅ. आशीष कुमार गोयल ने स्पष्ट कहा है कि यदि 31 अक्तूबर तक बकायेदारों से शत-प्रतिशत बकाया वसूली नहीं हुई तो सीधे निलंबित किया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि अधिशासी अभियंता खंड-एक रेनू वर्मा के नेतृत्व में टीमों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये के 174 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। सात बकायेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, अधिशासी अभियंता-दो रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीमों ने करीब 50 लाख रुपये के 226 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। दोनों ही अधिशासी अभियंताओं के क्षेत्र से 25 लाख रुपये बकाया बिल की वसूली हुई है। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर तक शत-प्रतिशत बकायेदारों से वसूली होने तक कार्रवाई जारी रहेगी।

डायरेक्टर आज आ सकते हैं झांसी

काॅरपोरेशन के चेयरमैन के आदेश पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डिसकॉम) के डायरेक्टर अजय अग्रवाल ने ललितपुर में बृहस्पतिवार को डेरा डाल लिया। वहीं, शुक्रवार की रात तक वह बकाया वसूली की समीक्षा करने के लिए झांसी आ सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *