यूपी के सुल्तानपुर में जिला अग्निशमन केंद्र में तैनात होमगार्डों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वर्दीधारी होमगार्ड सुरक्षा या आपदा प्रबंधन की ड्यूटी करने के बजाय झाड़ू-पोछा लगाते, कबाड़ ढोते और मजदूरों की तरह कड़ी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं।

इस मामले को लेकर शनिवार को ‘बहुजन अधिकार सेना’ ने कड़ा ऐतराज जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया है कि देश और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन जवानों से नियम विरुद्ध जाकर सफाईकर्मी और बंधुआ मजदूरों जैसा काम लिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *