Last Updated:

Sultanpur ki local news : आर्थिक तंगी एक ऐसी मजबूरी है, जो कई युवाओं को पढ़ाई छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए मजबूर कर देती है. सुल्तानपुर के रिजवान का साथ यही हुआ. उन्होंने पांच तक पढ़ाई की है. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में आगे की पढ़ाई जारी रखना उनके लिए मुश्किल हो गया. लोकल 18 से रिजवान बताते हैं कि परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें कम उम्र में ही काम करना शुरू करना पड़ा. हालांकि, पढ़ाई छूटने का उन्हें अफसोस जरूर रहा, लेकिन उन्होंने अपनी परिस्थितियों को कमजोरी नहीं बनने दिया. शुरुआत में भले ही यह काम उनके लिए आसान नहीं रहा हो, लेकिन धीरे-धीरे अच्छा अनुभव हासिल कर लिया. वह राजस्थान से अमरूद मंगवाते हैं.

सुल्तानपुर. कई बार जिंदगी में ऐसे हालात बन जाते हैं, जब इंसान को अपने सपनों से समझौता करना पड़ता है. आर्थिक तंगी भी ऐसी ही एक मजबूरी है, जो कई युवाओं को पढ़ाई छोड़कर परिवार की जिम्मेदारी उठाने के लिए मजबूर कर देती है. लेकिन अगर हौसला और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो मुश्किल परिस्थितियों में भी सफलता का रास्ता निकाला जा सकता है. आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने आर्थिक परिस्थितियों के चलते पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन कभी हार नहीं मानी. आज वह अपने मेहनत के दम पर अच्छी कमाई कर रहे हैं. सुल्तानपुर के रिजवान लोकल 18 से बताते हैं कि उन्होंने पांच तक पढ़ाई की है. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में आगे की पढ़ाई जारी रखना उनके लिए मुश्किल हो गया. परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें कम उम्र में ही काम करना शुरू करना पड़ा. हालांकि, पढ़ाई छूटने का उन्हें अफसोस जरूर रहा, लेकिन उन्होंने अपनी परिस्थितियों को कमजोरी नहीं बनने दिया. उन्होंने मेहनत को ही अपनी जिंदगी का रास्ता बना लिया और परिवार की जिम्मेदारी उठाने में जुट गए.

20 साल से बेच रहे फल
रिजवान बताते हैं कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से फल बेचने का काम कर रहे हैं. शुरुआत में भले ही यह काम उनके लिए आसान नहीं रहा हो, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसमें अच्छा अनुभव हासिल कर लिया. वह राजस्थान से अमरूद मंगवाते हैं और फिर बाजार में उनकी बिक्री करते हैं. अमरूद की गुणवत्ता और ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखते हुए वह अपना कारोबार चला रहे हैं. लंबे समय से इस काम से जुड़े होने के कारण अब उन्हें फल के कारोबार की अच्छी समझ हो गई है.

आराम से चल रहा घर का खर्च
रिजवान बताते हैं कि मौजूदा समय में वह एक दिन में एक कुंतल से अधिक अमरूद बेच लेते हैं. इससे उन्हें अच्छी कमाई हो जाती है और परिवार का खर्च चलाने में मदद मिलती है. आर्थिक तंगी के कारण भले ही रिजवान की पढ़ाई छूट गई, लेकिन उन्होंने जिंदगी से हार नहीं मानी. आज उनका संघर्ष उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद अपने पैरों पर खड़े होना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link