संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 14 Oct 2024 07:38 PM IST

Teachers union will stage strike regarding demands

Trending Videos



लखनऊ। शिक्षकों के बकाया करोड़ों रुपये के अवशेष का भुगतान, एनपीएस खातों को अपडेट करने, चयन व प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत एवं निर्धारण व सिटीजन चार्टर लागू करने समेत कई मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ धरना देगा।

Trending Videos

तीन दिवसीय क्रमिक धरना 11, 12 और 13 नवंबर को शिक्षा भवन पर होगा। यह निर्णय जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को क्वींस इंटर काॅलेज में हुई बैठक में जिला संगठन ने लिया। संघ के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि शिक्षा भवन के कार्यालय में शिक्षकों के तमाम मुद्दे लंबित हैं जिनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *