संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 May 2025 12:16 AM IST

{“_id”:”6824e4f43f56841f71047046″,”slug”:”teen-missing-after-getting-low-marks-in-exam-missing-report-filed-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-137205-2025-05-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: परीक्षा में कम अंक आने के बाद से किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 May 2025 12:16 AM IST

मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर से एक 16 वर्षीय छात्र मंगलवार शाम से लापता है। परिजन ने दन्नाहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
कीरतपुर निवासी महाराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र हिमांशु मंगलवार शाम बिना किसी को बताए घर से चला गया और तब से वापस नहीं लौटा है। उन्होंने बताया कि परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन हिमांशु का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। महाराज सिंह ने बताया कि हिमांशु ने सीबीएसई बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षा दी थी। मंगलवार को परीक्षा परिणाम आया। हिमांशु ने 65 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। परीक्षाफल आने के बाद से वह थोड़ा उदास था। महाराज सिंह ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। चिंता है कि बेटे के साथ कोई अनहोनी घटना न घट जाए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुमशुदगी की तहरीर मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।