संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 15 May 2025 12:42 AM IST

Married woman dies under suspicious circumstances, dowry death case

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस


loader



लखनऊ। ठाकुरगंज के रस्तोगीनगर निवासी आसमा रावत (23) की बीती रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई संजीव कुमार रावत ने बहन के पति व ससुराल वालों पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने के चलते आसमा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

Trending Videos

मलिहाबाद के शेरपुर भौसा गांव निवासी आसमा ने एक साल पहले मलिहाबाद निवासी दिवाकर से प्रेम विवाह किया था। दोनों रस्तोगीनगर में किराये पर रह रहे थे। दिवाकर नाई की दुकान पर काम करता है। बुधवार सुबह एक महिला किरायेदार ने मृतका की मौसी को कॉल कर सूचना दी कि आसमा की मौत हो गई है। खबर पाकर भाई संजीव व उनके घरवाले मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के पति दिवाकर, देवर सतगुरु मौर्य, बहनोई रंजीव मौर्य, मामा भोला मौर्य सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। दिवाकर हिरासत में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *