
सहावर में आयोजित दंगल में जोर अजमाते पहलवान।
सहावर। कस्बा में आयोजित कुश्ती दंगल में 51 हजार रुपये के इनाम वाली आखिरी कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल में हाथरस, कासगंज, , सिकंदराराऊ, मथुरा के अलावा कर्नाटक, दिल्ली के पहलवानों ने दम दिखाया। इस दौरान कुश्ती प्रेमियों ने जोरदार तालियां बजाकर उनकी कूभ हौसलाफ्जाई की। हजरत रमजान शाह बाबा के मेले में बुधवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 51 हजार की इनामी कुश्ती का आखिरी मुकाबला रंजीत हाथरस व अरविंद अग्सोली के पहलवान के बीच हुआ। करीब 15 मिनट तक चला यह रोचक मुकाबला अंतत: बराबरी पर छूटा। इनामी राशि दोनों पहलवानों को दी गई।
Trending Videos

