The young man committed suicide by hanging himself



इटावा। शहर के करनपुरा मोहल्ले में मंगलवार शाम को युवक ने घरेलू विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। करनपुरा निवासी मोहन कश्यप (35) की पत्नी रचना ने बताया कि मंगलवार को उनके पति शराब पीकर घर पहुंचे थे। घर आने के बाद उन्होंने बिना किसी बात के विवाद करना शुरू कर दिया। इसी दौरान वह बेटी अंशिका (8) के साथ मारपीट करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो घर में कहासुनी बढ़ गई। कुछ देर बाद मोहन कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें