बाह। कोतवाली बाह के सामने स्थित मोबाइल की दुकान से 25 हजार की नगदी, करीब 1.50 लाख रुपये के मोबाइल आदि सामान चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सुनरट्टी के सुनील कुमार उर्फ सोनू ने पुलिस को बताया कि बाह थाने के सामने उसकी मोबाइल की दुकान है। 9 अप्रैल की रात दुकान में नकब लगा कर चोर 25 हजार की नकदी, 4 नए एंड्राॅयड फोन, 20-22 पुराने एंड्रॉयड फोन, 8-10 की पैड फोन, फोल्डर के 2 डिब्बे, 20 हजार रुपये की एसेसरीज चोरी कर ले गए। 10 अप्रैल को दुकान खोलने पर चोरी की वारदात का पता चला। बाह पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
