
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”680d3b60f210e824930b4f00″,”slug”:”there-is-a-sign-of-change-in-the-weather-relief-from-heat-from-today-lucknow-news-c-13-knp1050-1175775-2025-04-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: मौसम में बदलाव की आहट, आज से तपिश से राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। रविवार से मौसम में बदलाव की आहट है। इससे राजधानी में तीखी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से अगले दो-तीन दिनों के लिए राहत मिलने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को हवा का रुख बदल कर पूर्वा हो जाएगी और लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। वहीं रविवार और सोमवार को लखनऊ में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के भी संकेत हैं। लखनऊ में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने के आसार हैं। बदले हुए मौसम में पारा गिरेगा और लोगों को राहत मिलेगी। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।