– बाढ़ राहत परियोजना से नगर निगम बनवाएगा, शासन ने डीपीआर को दी मंजूरी

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बाढ़ राहत परियोजना के तहत शहर में 20.82 करोड़ से नगर निगम 21 नाले बनवाएगा। इसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी। इसके लिए शासन से मंजूरी के बाद केंद्र सरकार को डीपीआर भेजी जा रही है। बजट जारी होते ही इन नालों का निर्माण कार्य शुरू होगा।

शहर में कई इलाकों में बारिश के दौरान जलभराव हो जाता है। इसके लिए क्षेत्रवासियों द्वारा नाले के निर्माण की मांग की जाती है। नगर निगम प्रशासन की ओर सर्वे कराया गया था। इसके तहत जिन स्थानों पर नाला निर्माण की जरूरत महसूस हुई, उसकी सूची तैयार की गई। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने बाढ़ राहत परियोजना के तहत महानगर में 21 नालों की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर बनाकर शासन को भेजी। शासन ने इसे मंजूरी दे दी है।

इसके तहत 2.10 करोड़ से वार्ड 55 सिविल लाइन में पुलिया से कैंट मुख्य नाला तक 335 मीटर, 63.97 लाख में 500 मीटर और 57.87 लाख से 440 मीटर लंबे नाले का निर्माण किया जाएगा। 96 लाख से वार्ड 13 में पैरामेडिकल कॉलेज के पीछे से आरसीसी के नाले तक 600 मीटर लंबे नाले का निर्माण होगा। इसी तरह 98 लाख से वार्ड 9 में सारंध्रा नगर कॉलोनी के पास आरसीसी नाले से रोडवेज पुलिया तक 395 मीटर, वार्ड 22 में 96.73 लाख से बिजौली ताल की पुलिया से नगर निगम भूमि तक 975 मीटर, वार्ड 15 में 85 लाख से 310 मीटर और 75.85 लाख से 315 मीटर, वार्ड तीन भट्टागांव में 63.57 लाख से 230 मीटर, वार्ड 31 लहरगिर्द में 65 लाख से 650 मीटर और 35 लाख से 600 मीटर, वार्ड 53 में 50.35 लाख से 450 मीटर और 28 लाख से 175 मीटर, वार्ड 19/20 में 50.10 लाख से 460 मीटर, वार्ड 36/46 में 2.75 करोड़ से 1.1 किलोमीटर, वार्ड एक में 69.53 लाख से 520 मीटर, वार्ड 60 में 63.42 लाख से 360 मीटर, वार्ड 32 में 34.66 लाख से 280 मीटर, वार्ड 41 में 40 लाख से 300 मीटर नाला का निर्माण होगा। वहीं, वार्ड 23 में 4.29 करोड़ और 90 लाख से दो अलग-अलग नाले बनवाए जाएंगे।

वर्जन..

बाढ़ राहत परियोजना के तहत महानगर में 21 नालों के निर्माण की डीपीआर को शासन ने मंजूरी दे दी है। अब डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जा रही है। बजट जारी होते ही टेंडर कराकर नालों का निर्माण कराया जाएगा। – राजवीर सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *