संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Wed, 15 Jul 2026 02:10 AM IST


Trader named for not sending straw even after payment



झांसी। महानगर में धड़ल्ले से अवैध कॉलोनियां विकसित हो रही हैं और जेडीए ने अब तक 65 प्रकरणों में नोटिस जारी किया है। इसमें भी 45 मामलों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। ये आंकड़े ही बताते हैं कि जेडीए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूरी कर रहा है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में खेतों पर बस रहीं कॉलोनियां, धड़ल्ले से हो रही अवैध प्लॉटिंग शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि कृषि भूमि पर नियमों को ताक पर रखकर प्लाटिंग की जा रही है। जबकि, नियमानुसार कृषि भूमि पर भू-उपयोग बदले बिना प्लॉटिंग नहीं की जा सकती है। खबर प्रकाशित होने के बाद जेडीए प्रशासन की ओर से कार्रवाई के आंकड़े जारी किए गए। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन के अनुसार अब तक जेडीए अवैध कॉलोनियों के 65 प्रकरणों में क्रमिक रूप से नोटिस देकर 45 मामलों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर चुका है। निरंतर प्रवर्तन की कार्रवाई की जा रही है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें