रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह तीनों ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर ठहराव लेने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी। मुंबई सेंट्रल-कटिहार जं. (09189) प्रत्येक शनिवार को 29 अगस्त तक चलेेगी। इसका वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 8:09 मिनट पर होगा। इसी प्रकार से वापसी में यह ट्रेन कटिहार जं.-मुंबई सेंट्रल (09190) 28 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को एक सितंबर तक चलेगी। इस ट्रेन का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 22:40 को होगा। दोनों ट्रेन पांच-पांच फेरे लेंगी। वहीं, सूरत-छपरा (09065) 28 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार को 29 सितंबर तक चलेगी।




इस ट्रेन का ठहराव वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 1:30 बजे होगा। वापसी में यह ट्रेन छपरा-सूरत (09066) 29 जुलाई से प्रत्येक बुधवार 30 सितंबर तक चलेगी। वापसी में इस ट्रेन का वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 17:25 पर होगा। दोनों ओर से यह ट्रेन कुल नौ फेरे लेगी। इसी प्रकार से अहमदाबाद-दरभंगा जं. (09465) 31 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और इसका संचालन 11 सितंबर तक होगा। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 12:30 बजे ठहराव लेगी। वापसी में यह ट्रेन दरभंगा जं.-अहमदाबाद (09466) तीन अगस्त से प्रत्येक सोमवार को 14 सितंबर तक चलेगी। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 00:05 बजे ठहराव लेगी। दोनों ओर से यह ट्रेन छह-छह फेरे लगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *