संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:26 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6771a966065ac4a0fe0c5e85″,”slug”:”two-accused-of-assault-got-bail-from-the-court-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-125721-2024-12-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मारपीट के दो आरोपियों को न्यायालय से मिली जमानत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:26 AM IST

कासगंज। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय ने मारपीट के दो आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली। कोर्ट ने शर्त के साथ आरोपियों को जमानत दे दी।
सिढ़पुरा क्षेत्र के निवासी मोहनलाल, रविंद्र व एक अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपियों ने आत्म समर्पण कर दिया। कोर्ट में सह अभियुक्त की जमानत पहले ही मंजूर हो चुकी है। मोहनलाल व रविंद्र ने अपनी जमानत अर्जी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की। अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी ने जमानत का विरोध किया। आरोपियों को 20-20 हजार के व्यक्तिगत बंध पत्र तथा इतनी ही धनराशि के दो-दो प्रतिभूत जमा करने होंगे। न्यायालय की कार्यवाही बाधित न होने की वचनबद्धता, प्रत्येक निर्धारित तिथि पर अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की शर्त के आधार पर जमानत दी गई।