इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। ब्लाॅक सभागार इकौना में बृहस्पतिवार से उद्यान विभाग की ओर से दो दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन हो रहा है। इसकी शुरुआत श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने की। इस दौरान किसानों को फल व सब्जी के बीज वितरित किए गए।

Trending Videos

विधायक ने कहा कि कृषि व उद्यान विभाग द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग कर किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। किसानों को चाहिए कि वह पारंपरिक खेती छोड़ नवीन कृषि तकनीकी व सह फसली खेती अपनाएं। किसान उद्यान विभाग के सहयोग से परवल समेत अन्य सब्जियों व केला, फूल व मसालों की खेती कर अपनी स्थिति सुधार सकते हैं। विभाग किसानों को ग्लेडियोलस, मिर्च, हल्दी व केले आदि की खेती पर सहयोग भी दे रहा है। इस दौरान उन्होंने किसानों को विभाग की ओर से निशुल्क बीज भी दिए। इस मौके पर एलडीएम सुभाष मित्रा, जिला उद्यान अधिकारी अजय कुमार, अवनीश कुमार श्रीवास्तव सहित समूह की महिलाएं व प्रगतिशील किसान मौजूद रहें।

रेनू बनीं एक दिन की बीईओ

श्रावस्ती। मिशन शक्ति फेज- पांच के तहत छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें एक दिन का अधिकारी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा की छात्रा रेनू द्विवेदी को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया। बीईओ सतीश कुमार ने मोमेंटो, डायरी व पेन देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान रेनू द्विवेदी ने संकुल शिक्षकों के साथ बैठक की। जिसमें डीबीटी, आयरन गोली वितरण, इंस्पायर अवार्ड, कायाकल्प, निपुण भारत, ब्लाॅक स्तरीय बाल क्रीड़ा समिति की बैठक कर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें