संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 11 Oct 2024 12:07 AM IST

मैनपुरी। भारत स्काउट और गाइड संस्था पर तृतीय सोपान जांच शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को स्काउट एंड गाइड खोज चिन्ह के सहारे लक्ष्य तक पहुंचे। प्रशिक्षकों ने विभिन्न जानकारियां दी।

Trending Videos

प्रशिक्षकों ने बीपी सिक्स द्वितीय सोपान और तृतीय सोपान की गांठें बंधन आदि की जानकारी दी। खोज के चिन्ह समझाते हुए हाइक (साहसिक यात्रा) के लिए अग्रणी टोली को स्काउट प्रशिक्षक के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश देकर प्रस्थान किया। शेष स्काउट्स गाइड्स भी खोज के चिन्ह ढूंढ़ते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे। प्रशिक्षण मंडल में डॉ. राधेश्याम गौड़, कृष्ण कुमार, राममोहन मिश्रा, सुनील कुमार द्विवेदी, उमेश चंद्र, मोहम्मद शमीम, रामपाल गिरी, कुसुम चौहान, बेबी खुशनुमा, प्रियंका गिरि, राम खिलाड़ी वर्मा आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *