Two people including BJP leader's brother-in-law died in a road accident in bareilly

इसी कार से हुई थी टक्कर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में भाजपा नेता के साले रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह स्कूटी से बहन के घर जा रहे थे। सुभाषनगर में कार की टक्कर से वह करीब 50 मीटर तक घिसटता चले गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

Trending Videos

रविवार रात साढ़े दस बजे सुभाषनगर क्षेत्र में बदायूं रोड पर बालाजी मंदिर के सामने यह हादसा हुआ। मंदिर वाली गली में रहने वाले भाजपा नेता केपी सिंह लोधी के साले सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया गौरीशंकर के रहने वाले संजीव (24) कुछ दिनों से उन्हीं के घर रह रहे थे। वह आईवीआरआई में पशु चिकित्सा संबंधी प्रशिक्षण ले रहे थे। 

रविवार रात संजीव स्कूटी से बहन के घर जा रहे थे। बदायूं की ओर से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे संजीव तेज रफ्तार कार के साथ 50 मीटर तक घिसटते चले गए। रिश्तेदार संजीव को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजीव प्रदेश के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का रिश्ते का भतीजा भी बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *