unnao news

लोगों को समझाकर दवा का सेवन कराते उप सचिव दीप पंत। स्रोत: कर्मचारी

औरास। केंद्र सरकार के फाइलेरिया कार्यक्रम के उप सचिव दीप पंत ने शुक्रवार को औरास सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारियों, दवा वितरण व्यवस्था और संचालित गतिविधियों की जांच की। एक परिवार के कुछ सदस्यों ने दवा का सेवन नहीं किया था। उप सचिव ने परिजनों को फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता, बचाव और दवा के लाभ के बारे में समझाया। उनके जागरूक करने पर परिवार के सभी सदस्यों ने दवा खाई।


इसके बाद उप सचिव ने जमाल नगर गांव पहुंचकर आशा कार्यकर्ता और एएनएम द्वारा घर-घर जाकर खिलाई जा रही फाइलेरिया रोधी दवाओं का भौतिक सत्यापन किया। प्रभावित परिवारों की सूची, दवा सेवन के रिकॉर्ड और लोगों की शंकाओं को दूर करने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि फाइलेरिया संक्रमित मच्छर के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारी है। इससे पैरों सहित शरीर के अन्य अंगों में सूजन यानी हाथीपांव हो सकता है, जिससे सामान्य दिनचर्या प्रभावित होती है। अभियान की सफलता के लिए हर घर तक पहुंचकर सभी को दवा का सेवन कराना जरूरी है।



Source link