संवाद न्यूज एजेंसी


सोनिक। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच की और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का अश्वासन दिया।

दही थानाक्षेत्र के घटोरी गांव निवासी सर्वेश कुमार (35) ट्रैक्टर चालक था। शनिवार को जगवा गांव में खेत जोतने गया था। शाम होने कर ट्रैक्टर खड़ा कर बाइक से घर लौट रहा था। गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर घायल हो गया था। उसे बिछिया सीएचसी में भर्ती कराया गया था, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया था, फिर कानपुर हैलट भेजा गया था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बहन माधुरी ने बताया कि सर्वेश इकलौता भाई था। माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। सर्वेश की पत्नी संगीता की साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। एक बेटी काजल है। जिसका पालन पोषण हड़हा निवासी नानी राधा करती हैं। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link