{“_id”:”6b05dd257a6e0df3fd009814″,”slug”:”youth-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-unnao-news-c-221-1-uno1001-161862-2026-11-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Unnao News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दिलीप (फाइल फोटो)
-लखनऊ मेडिकल सेंटर में था भर्ती, रविवार को परिजन ले आए थे घर
नवाबगंज। सड़क हादसे में घायल हुए युवक की 13वें दिन घर पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन रविवार को ही अस्पताल से उसे घर लाए थे। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के सरौती गांव निवासी दिलीप (20) पुत्र दयाशंकर 11 नवंबर को अपनी बहन को लेने के लिए बाइक से नवाबगंज आ रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आशाखेड़ा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गए थे। परिजनों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया था। कई दिनों से वहीं इलाज चल रहा था। रविवार को परिजन उसे घर ले आए थे। सोमवार रात उसकी मौत हो गई। भाई धर्मेंद्र ने बताया कि दिलीप पेंटर था। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सोहरामऊ थानाध्यक्ष श्रीराम पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
