बर्रा में रहने वाली कई दिन से लापता युवती की उन्नाव के हॉस्पिटल संचालक और उसके भतीजे ने हत्या कर दी है। आरोपियों ने उसका शव बुलंदशहर में ठिकाने लगाया है। यह बात पुलिस हिरासत में लिए गए एक आरोपी ने कबूली। इसके बाद बर्रा पुलिस की एक टीम आरोपी को लेकर शव बरामदगी के लिए बुलंदशहर रवाना हुई है। वहीं, मामले के दूसरे आरोपी हॉस्पिटल संचालक ने मंगलवार को बर्रा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।




मूलरूप से उन्नाव निवासी महिला विश्वबैंक में किराये पर रहती हैं। उन्होंने 25 मई को बर्रा थाने में उन्नाव के शेखपुर स्थित उत्तम हाॅस्पिटल संचालक देवकांत उत्तम, उसके भतीजे व एंबुलेंस चालक विवेक पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 21 वर्षीय बेटी ने 19 मई को सदर कोतवाली में हाॅस्पिटल संचालक के खिलाफ शोषण की शिकायत की थी। इसके बाद हाॅस्पिटल संचालक के भतीजे विवेक पटेल ने 21 मई को मैसेज कर बेटी को मिलने बुलाया था। इसकी जानकारी बेटी ने उन्हें दी थी और फिर मिलने चली गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। मां ने बर्रा थाने में अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *