न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Wed, 19 Aug 2026 08:12 AM IST

Etawah Double Murder: चंदेठी गांव में हुई मां और बेटी की हत्या के मामले में मृतका के पिता ने दामाद सतेंद्र और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पति, जो अलीगढ़ में पंचायत राज विभाग में कर्मचारी है। दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करता था।


Etawah Double Murder Son in law used to harass daughter over unfulfilled demands for jewelry

Etawah Double Murder Case
– फोटो : amar ujala



विस्तार

इटावा जिले के चंदेठी गांव में मां-बेटी की हत्या के बाद पिता सुरेश चंद्र ने बेटी के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरेश चंद्र नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी निर्मला उर्फ मंजू की शादी वर्ष 2021 में मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ करिया से हुई थी।



शादी के बाद से ही दामाद और उसके ससुराल पक्ष के लोग बेटी को परेशान करते थे। वह अक्सर सोने के जेवर की मांग करता था। विरोध करने पर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। सतेंद्र अलीगढ़ में पंचायत राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और वहीं रहता था। बेटी और दामाद की कोई संतान नहीं थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *