अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Wed, 17 Jun 2026 10:22 PM IST

4543 उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए 14 तथा 15 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है।

 


UP: Physical efficiency test for Sub-Inspector recruitment to be held from June 29 to July 1

14 व 15 मार्च को आयोजित हुई थी लिखित परीक्षा
– फोटो : samvad



विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) का आयोजन 29 जून से एक जुलाई तक होगा। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि 4543 उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 के लिए 14 तथा 15 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर ट्रस्ट के दस्तावेजों ने खड़े किए कई सवाल, खर्च और निगरानी व्यवस्था को भी जांच रही एसआईटी



ये भी पढ़ें – राजभर बोले- आपकी लंका में आग लगने वाली है, आइये हमारे घर; दो-चार किलो आलू, प्याज और बोरी भर गेहूं मिलेगा

आगामी 29 तथा 30 जून को इसका आयोजन होगा, जबकि एक जुलाई को रिजर्व डे रखा गया है। अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि से करीब एक हफ्ता दिवस पूर्व बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर अपलोड किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *