राजधानी लखनऊ में कला सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के नैतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्थान का एक सशक्त साधन है। कलाकार हमारी सांस्कृतिक विरासत के सच्चे संरक्षक हैं, जिनकी साधना से हमारी परंपराएं जीवंत बनी हुई हैं।
लोक-संस्कृति हमारी पहचान की जीवंत धारा है, इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना सबसे अधिक जरूरी है। ये बातें शुक्रवार को जन भवन स्थित गांधी सभागार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं। मौका था उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अकादमी सम्मान समारोह-2026 का।
उपमुख्यमंत्री ने पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधा लगाने की भी अपील की। राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, संस्कृति विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह और निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर सहित कला जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं।
लखनऊ के इन कलाकारों को मिला ये सम्मान
- 1 अकादमी पुरस्कार 2021-जगमोहन रावत (रंगमंच तकनीकी-प्रकाश)
- 2 अकादमी पुरस्कार 2022- पं अनुज मिश्रा (कथक नृत्य)3 अकादमी पुरस्कार 2022-शशिकांत पाठक (पखावज वादन)
- 4 अकादमी पुरस्कार 2022-सुनील पावगी (गिटार वादन)
- 5 अकादमी पुरस्कार 2022- मोहन लाल कुंवर (बांसुरी वादन)
- 6 अकादमी पुरस्कार 2022- मंजू कौशल (रंगमंच अभिनय)
- 7अकादमी पुरस्कार 2022- मेराज आलम (रंगमंच-तकनीक-कठपुतली)
- 8 अकादमी पुरस्कार 2023- डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव (कथक नृत्य)
- 9 अकादमी पुरस्कार 2023- संजय श्रीराम देगलुरकर (रंगमंच-अभिनय)
- 10 अकादमी पुरस्कार 2023- उमा त्रिगुणायत (लेखन-संगीत एवं नृत्य)
- 11 अकादमी पुरस्कार 2024- मुक्ता चटर्जी (सुगम गायन)
- 12 अकादमी पुरस्कार 2024- रविकान्त शुक्ला ”शिब्बू” (रंगमंच-अभिनय)
- 13 सफदर हाशमी पुरस्कार-2024 शुभदीप राहा (रंगमंच-निर्देशन)
इन शहरों के कलाकारों को भी मिला सम्मान
- वर्ष कलाकार शहर/राज्य पुरस्कार विधा
- 2021 पं. दीनानाथ मिश्रा, -कोलकाता अकादमी पुरस्कार शास्त्रीय गायन
- 2021 श्रीकांत वैश्य, – प्रयागराज अकादमी पुरस्कार लोक गायन
- 2021 जवाहर लाल, – वाराणसी अकादमी पुरस्कार शहनाई वादन
- 2021 भूमिकेश्वर सिंह, -गाजियाबाद अकादमी पुरस्कार रंगमंच-निर्देशन
- 2021 राजकुमार श्रीवास्तव, -भदोही अकादमी पुरस्कार – रंगमंच-नौटंकी निर्देशन
- 2021 विजय पंडित, – मुंबई अकादमी पुरस्कार नाट्य लेखन
- 2021 मोहन स्वरूप भाटिया, मथुरा अकादमी पुरस्कार कला-उन्नयन
- 2021 माला होम्बल, वाराणसी अकादमी पुरस्कार नृत्य-भरतनाट्यम
- 2021 प्रभु दयाल, कानपुर अकादमी पुरस्कार नक्कारा वादन
- 2021 मनोज कुमार मिश्रा, रीवा सफदर हाशमी पुरस्कार रंगमंच
- 2021 सतीश आनन्द, दिल्ली बीएम शाह पुरस्कार रंगमंच
- 2022 आनन्द कुमार मलिक, मथुरा अकादमी पुरस्कार शास्त्रीय गायन
- 2022 माधुरी शर्मा, मथुरा अकादमी पुरस्कार लोक गायन
- 2022 पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रयागराज अकादमी पुरस्कार तबला वादन
- 2022 विजय शंकर मिश्रा, वाराणसी अकादमी पुरस्कार-लेखन-संगीत, नृत्य एवं रंगमंच
- 2022 पद्मकांत शर्मा, सीतापुर अकादमी पुरस्कार कला-समीक्षा
- 2022 राजेश सिंह, नई दिल्ली सफदर हाशमी पुरस्कार रंगमंच-निर्देशन एवं अभिनय
- 2022 कमल जैन, भोपाल बीएमशाह पुरस्कार रंगमंच-अभिनय
- 2023 डॉ. रामशंकर, वाराणसी अकादमी पुरस्कार शास्त्रीय गायन
- 2023 मनोज कुमार गुप्ता, प्रयागराज अकादमी पुरस्कार सुगम गायन
- 2023 राकेश कुमार श्रीवास्तव, गोरखपुर अकादमी पुरस्कार लोक गायन
- 2023 अनूप बनर्जी, प्रयागराज अकादमी पुरस्कार तबला वादन
- 2023 चेतन कुमार जोशी, गौतमबुद्ध नगर अकादमी पुरस्कार बांसुरी वादन
- 2023 राजकुमार उपाध्याय, गाजियाबाद अकादमी पुरस्कार रंगमंच-निर्देशन
- 2023 डॉ. ओमेन्द्र कुमार, कानपुर अकादमी पुरस्कार कला-उन्नयन
- 2023 अर्जुनदास केसरी, सोनभद्र अकादमी पुरस्कार कला-समीक्षा
- 2023 अजय कुमार, गाजियाबाद सफदर हाशमी पुरस्कार रंगमंच-निर्देशन
- 2023 रविशंकर खरे, गोरखपुर बीएम शाह पुरस्कार नाट्य उन्नयन
- 2024 रितेश-रजनीश मिश्रा, नई दिल्ली अकादमी पुरस्कार – शास्त्रीय गायन
- 2024 रामरथ पाण्डेय, रायबरेली अकादमी पुरस्कार लोकगायन-आल्हा
- 2024 सुगम सिंह शेखावत, गोरखपुर अकादमी पुरस्कार लोक-नृत्य
- 2024 मंगल प्रसाद, वाराणसी अकादमी पुरस्कार दुक्कड़ वादन
- 2024 सुखदेव मिश्रा, वाराणसी अकादमी पुरस्कार वायलिन वादन
- 2024 राजेश शाह, वाराणसी अकादमी पुरस्कार सितार वादन
- 2024 सुषमा शर्मा, प्रयागराज अकादमी पुरस्कार रंगमंच-निर्देशन
- 2024 राजेश पंडित, आगरा अकादमी पुरस्कार कला उन्नयन
- 2024 शशिप्रभा तिवारी, देवरिया अकादमी पुरस्कार कला-समीक्षा
- 2024 संजय मेहता, भोपाल बीएम शाह पुरस्कार रंगमंच-निर्देशन एवं रंगसंगीत
