कासगंज के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सिढ़पुरा में बुधवार को कक्षा 10वीं की एक 16 वर्षीया छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल के आवासीय कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई।

मृतक छात्रा की पहचान अनन्या ( 16 वर्ष) पुत्री निर्दोष मिश्रा निवासी सिढ़पुरा  के रूप में हुई। वह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिढ़पुरा में कक्षा 10 में अध्ययनरत थी। बताया जा रहा है कि विद्यालय के आवास स्थित कमरा नंबर 14 में छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ पाया गया।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ-साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पटियाली आतिश कुमार, क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार तथा नायब तहसीलदार रोहित सक्सेना तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *