आगरा के थाना सदर के शहजादी मंडी क्षेत्र में स्थित बैजंती हॉस्पिटल में 2 माह पूर्व प्रसूता की मौत के मामले में चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतका के पति सेवादास निवासी भहाई मलपुरा ने बताया कि 19 फरवरी 2026 पत्नी ललिता को प्रसव के लिए बैजंती हॉस्पिटल, शहजादी मंडी में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद उसे खून चढ़ाया गया था। इससे पत्नी की तबीयत खराब होने लगी। सेवादास ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के डॉक्टर योगेश ने पत्नी को गलत खून चढ़ा दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी। 

हालत गंभीर होने पर अस्पताल के स्टाफ ने पत्नी को उपाध्याय हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोपहर 2:30 बजे पत्नी की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए थे। उन्होंने हंगामा किया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीएमओ से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल के चिकित्सक डॉ. योगेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *