इटावा के मोहल्ला लोधी में मंगलवार दोपहर कांग्रेस नेता व अधिवक्ता की बहू ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मायके पक्ष ने पति व ससुरालियों पर बेटी को दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

थाना कोतवाली क्षेत्र के कटरा फतेह महमूद खां मोहल्ला लोधी निवासी यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और अधिवक्ता हंसमुखी शंखवार के पुत्र सचिन शंखवार की शादी 11 मार्च 2026 को आगरा के जैतपुरा निवासी नरेंद्र कुमार की बेटी मोना से हुई थी। 

मोना ने मंगलवार दोपहर संदिग्ध हालात में घर में फंदा लगा लिया। पति व ससुराली उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता नरेंद्र, भाई शिवम समेत मायके पक्ष के अन्य लोग जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देखकर ससुराल पक्ष के लोग वहां से भाग गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *