
डेविड का फाइल फोटो और यमुना घाट पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”6a0d2d05e00bb8d8e401ee29″,”slug”:”david-dies-while-trying-to-save-two-brothers-in-yamuna-river-accident-2026-05-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: तैरना नहीं आता था फिर भी यमुना में कूद गया डेविड, दो भाइयों को न बचा सका; खुद की भी गवां दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

डेविड का फाइल फोटो और यमुना घाट पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
मथुरा में यमुना में डूबे चांदी कारीगर 24 वर्षीय डेविड का शव मंगलवार को मिल गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां, बहन और भाइयों के आंसू नहीं रुक रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि डेविड दोस्तों संग पार्टी करने कैलाश घाट पर गए थे। इस दौरान उन्होंने यमुना के दूसरी ओर, बलदेव इलाके में दो युवकों को डूबते देखा तो उन्हें बचाने के लिए दौड़ लगा दी। वहां पहुंचने के बाद दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया मगर उन्हें बचाने के प्रयास में अपनी जान भी गंवा बैठे। डेविड को तैरना नहीं आता था।