आगरा के सिकंदरा थाने में पुलिस का एक अलग की चेहरा सामने आया। तीन बच्चियां थाने पहुंचीं। इंस्पेक्टर अंकल कहते हुए थाना प्रभारी से बात करने लगीं। इंस्पेक्टर भी उनसे स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। इसके पीछे की कहानी जिसको भी पता लगी, वह पुलिस की तारीख करता हुआ दिखा।

आगरा के थाना सिकंदरा में शनिवार को अलग माहौल देखने को मिला। पुलिसकर्मियों से बैठक ले रहे थाना प्रभारी के पास अचानक तीन बालिकाएं आईं। इंस्पेक्टर अंकल कहते हुए एक बालिका उनकी गोद में बैठ गई। इंस्पेक्टर भी उनसे स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। बाद में पता चला कि बच्चियां पहले दिन स्कूल गई थीं। थाना प्रभारी राजीव त्यागी ने उनका स्कूल में एडमिशन करवाया था और कॉपी-किताबें देकर स्कूल भेजा था।

थाना प्रभारी सिकंदरा राजीव त्यागी ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व ही कार्यभार संभाला है। थाने में एक सफाईकर्मी काम करने आता है। साथ में उसकी तीन बेटियां भी आ जाती थीं। थाने में घंटों खेलती रहती थीं। मासूम बच्चियां सभी से घुलमिल गई थीं। उनके सामने एक दिन महिला सिपाही ने बच्चियों से पूछा कि वह स्कूल कब जाती हैं। बच्चियों ने स्कूल नहीं जाने की जानकारी दी। सफाईकर्मी से पूछा तो उसने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर स्कूल नहीं भेजने के बारे में बताया।

इंस्पेक्टर ने कहा कि बच्चियां काफी समझदार हैं और कविताएं और पढ़ाई से संबंधित बातें जानती हैं। उनके मन में स्कूल जाने की ललक देखी। इसके बाद उन्होंने तीनों की पढ़ाई का जिम्मा ले लिया। बच्चियां जब तक पढ़ेंगी। वह खर्च वहन करेंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *