बरेली में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। करीब साढ़े दस बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, तेज आंधी ने जिलेभर में भारी तबाही मचाई। शहर में मालियों की पुलिया के पास एक यूनिपोल गिर गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कई पेड़ गिर गए हैं। आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। आंधी के दौरान मुरादाबाद और रोजा के बीच ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात भी बाधित रहा। 




unipoles and trees to fall on roads due to storm and rain in Bareilly

विकास भवन के पास कार पर गिरा पेड़
– फोटो : अमर उजाला


कारों पर गिरे पेड़ 

आंधी के दौरान सेटेलाइट पुल की सर्विस सड़क पर पेड़ गिर गया। विकास भवन के पास सड़क पर गुजर रही कार पर पेड़ गिरा, वहीं शाहजहांपुर सड़क पर भी एक अन्य कार पर पेड़ गिरने की घटना हुई। गनीमत रही कि दोनों ही जगह कार चालक सुरक्षित बच गए। 

 


unipoles and trees to fall on roads due to storm and rain in Bareilly

कार पर गिरा पेड़
– फोटो : अमर उजाला


दो मकानों पर गिरा पेड़ 

संजय नगर में होली चौराहे के पास बंटी ठाकुर वाली गली में आंधी से पीपल का पेड़ दो मकान पर गिर गया, जिससे मकानों को नुकसान हुआ है। स्टेडियम के सामने पेड़ गिरने से एक कार चकनाचूर हो गई। वन विभाग की टीमों ने गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया।


unipoles and trees to fall on roads due to storm and rain in Bareilly

आंधी से साइन बोर्ड झुका।
– फोटो : अमर उजाला


कलक्ट्रेट रोड पर साइन बोर्ड झुका 

आंधी के दौरान कलक्ट्रेट रोड पर लगा बड़ा साइन बोर्ड एक तरफ झुक गया। इसके कारण इस रोड की एक लेन पर यातायात बंद करा दिया गया। 


unipoles and trees to fall on roads due to storm and rain in Bareilly

आंधी से दीवार गिरी
– फोटो : संवाद


आंधी से दीवार ढही 

आंधी के दौरान बरेली कॉलेज के पास नगर निगम के बाजार की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई नहीं आया। करीब 20 मिनट तक तेज आंधी के साथ हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें