आगरा के खंदौली में बारिश के बाद कस्बे की बदहाल जल निकासी व्यवस्था ने बुधवार को एक बार फिर बड़े हादसे की चेतावनी दे दी। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गिर्राज मार्केट के पास ओवरफ्लो हो रहे खुले नाले में दो युवक बाइक सहित समा गए। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


ये भी पढ़ें –  13 किलो सोना, नौ Kg चांदी: रिटायर्ड ARTO की संपत्ति देख जांच एजेंसी भी हैरान, आगरा में पांच साल रही थी पोस्टिंग

स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए टोल वसूलने वाली कार्यदायी संस्था ब्रजभूमि कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। घड़ी नैनसुख निवासी जेपी अपने दोस्त शाहिद के साथ चारा काटने वाली मशीन का पहिया ठीक कराने गिर्राज मार्केट आए थे। बारिश के कारण सड़क पर दो से चार फीट तक पानी भरा था। पानी में खुला नाला दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक सीधे नाले में जा गिरी।

ये भी पढ़ें –  तस्वीरें: धमाके के साथ नाले में समा गई पूरी दुकान, 15 मिनट तक गूंजती रहीं चीखें…भयानक हादसा देख कांप गए लोग

दोनों युवकों को किसी तरह ग्रामीणों ने बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी ने नालों की सफाई के दौरान स्लैब और पत्थर हटा दिए हैं लेकिन उन नालों को दोबारा से पत्थर लगा कर बंद नहीं किए हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। लोगों का कहना है कि यदि यही हादसा रात के समय होता तो किसी की जान भी जा सकती थी।

ये भी पढ़ें –  UP: कागजों में खरीदी दवाइयां, 25 लाख का भुगतान…जांच में खुला बड़ा खेल, फिर भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं

बारिश के बाद लाल मंदिर से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे डिवाइडर तक करीब 500 मीटर क्षेत्र में दो से चार फीट तक पानी भर गया। दिनभर दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी में रेंगते रहे और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधूरे नालों और जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण हर बरसात में यही हालात बन जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले नालों को तत्काल ढका जाए, अधूरे नालों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए।

ये भी पढ़ें –   Agra: माईथान, मंटोला और अब सुभाष बाजार…कार्रवाई के बजाय सिर्फ नोटिस, शहर में मंडरा रहा मौत का खतरा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें