आगरा के लोहा कारोबार से जुड़े तीन कारोबारियों की बिना बिल माल लादकर चल रही गाड़ियों पर कार्रवाई की जांच कर रहे राज्य कर विभाग के अधिकारियों को कई और कर चोर कारोबारियों का पता चला है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 16 से ज्यादा कारोबारियों के कर चोरी में शामिल होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल जांच में जुटे अधिकारी साक्ष्य इकट्ठा कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही अधिकारी कर चोरी में संलिप्त कारोबारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू करेंगे।


ये भी पढ़ें –  तस्वीरें: आगरा-ग्वालियर हाईवे की सबसे बड़ी खामी, जिसकी वजह से हुआ भयानक हादसा; महिला सहित तीन की जानें

दरअसल, पुष्ट जानकारी के आधार पर पिछले हफ्ते राज्यकर विभाग के सचल दल और विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर लोहा और स्टील के तीन व्यापारियों के वाहनों की जांच कर लाखों की टैक्स चोरी पकड़ी थी। ये सभी कारोबारी बिना ईवे बिल के शहर में माल मंगाकर मोटी कमाई कर रहे थे। विभाग ने कार्रवाई की तो अगले दिन कई कारोबारियों ने अधिकारियों से लोहा व्यापारी एसोसिएशन के बैनर तले मुलाकात कर जांच करने वाले अधिकारियों के बदसलूकी करने की शिकायत की थी।

ये भी पढ़ें –  UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक की एक गलती से खतरे में पड़ गईं पांच जिंदगियां, भयानक हुआ हादसा

हालांकि अधिकारियों ने कर चोरी करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई जारी रखने की बात कहकर उन्हें चलता कर दिया था। राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड 1 पंकज गांधी ने बताया कि जानकारी के आधार पर विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। जैसे-जैसे साक्ष्य मिलते जाएंगे, आरोपी फर्मों पर कार्रवाई कर चोरी की गई रकम जुर्माने के साथ जमा कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – UP: ‘पहले आओ-पहले पाओ’ स्कीम भी फेल, चार साल से नहीं बिके फ्लैट; ADA की करोड़ों की हाउसिंग परियोजना पड़ी सूनी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *