विधानसभा चुनाव के मजबूत होमवर्क में लगी भाजपा अपने विधायकों और प्रमुख दावेदारों की गहराई नापने के लिए सर्वे एजेंसियों की मदद ले रही है। दिल्ली और लखनऊ से जिले में आई एक-एक एजेंसी नेताओं की कुंडली तैयार करने में लग गई है। एजेंसियों के लोग घूम-घूमकर लोगों से फीडबैक ले रहे हैं।

काम पूरा होने पर रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से मुरादाबाद मंडल भाजपा के लिए काफी अहम है। प्रदेश में भले ही दो बार से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है लेकिन दोनों चुनावाें में मुरादाबाद मंडल में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था।

2017 में मंडल की 27 में से 14 और 2022 में 10 सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी। हालांकि बाद में हुए उपचुनाव में मंडल की तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। ऐसे में 2027 के चुनाव में मंडल में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए पार्टी हर स्तर पर काम कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें