Jalaun News: सिपाही पर शादी का झांसा देकर शोषण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। 22 नवंबर को शादी होनी थी।

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a4cf4f533027b069c0f2731″,”slug”:”up-engagement-breaks-off-woman-alleges-exploitation-under-false-promise-of-marriage-2026-07-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मंगनी के बाद टूटा रिश्ता, युवती बोली- शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम संबंध सिपाही को महंगा पड़ गया। मंगनी होने और शादी की तारीख तय होने के बावजूद युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर गुढ़ा निवासी अंकित निषाद का गत वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर चयन हुआ था। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उसकी तैनाती हरदोई जनपद में बताई जा रही है। एक गांव निवासी एक युवती से उसका लंबे समय से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को होने के बाद विवाह की बात आगे बढ़ी और परिजनों की सहमति से कुछ दिन पहले दोनों की मंगनी भी हो गई थी। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच विवाह को लेकर शपथ पत्र भी तैयार कराया गया था और 22 नवंबर को शादी की तारीख निर्धारित की गई थी।