श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रभारी राजेंद्र कुमार गौतम के आह्वान पर मंगलवार को छीपीटोला स्थित जैन मंदिर से मनकामेश्वर मंदिर तक विरोध प्रदर्शन किया गया। जैन मंदिर से जैसे ही कांग्रेसियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया और आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
