रोबोटिक्स, ड्रोन, कम्यूनिकेशन, साइबर और सुरक्षा तकनीक जैसे क्षेत्रों में अपनी धाक जमाने के बाद अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर के विशेषज्ञ एक बिल्कुल अनूठे विषय पर शोध कर रहे हैं। संस्थान के वैज्ञानिक अब ‘मच्छरों का दिमाग’ पढ़ना चाह रहे हैं। वे इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि मच्छर किस तरह इंसानों की ओर आकर्षित होते हैं, खून पीने के बाद उनके मस्तिष्क में किस प्रकार के बदलाव आते हैं और उनका व्यवहार कैसा रहता है।
