धर्मपुरा गांव में रविवार अपराह्न यमुना नदी में पशुओं को नहलाने गए युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। ग्रामीणों का शोर सुनकर मगरमच्छ युवक को छोड़कर गहरे पानी में चला गया। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

रविवार को तीन बजे धर्मपुरा निवासी अमर सिंह निषाद (18) अपनी गाय-भैंसों को नहलाने व पानी पिलाने के लिए यमुना नदी के किनारे गया था। वह नदी के पानी में उतरकर भैंस को नहला रहा था तभी वहां छिपे एक मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ उसके हाथ-पैर को दबोचकर गहरे पानी की तरफ खींचना शुरू कर दिया। इस पर अमर सिंह ने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया।

किशोर की आवाज सुनकर पास में ही पशु चरा रहे ग्रामीण तुरंत मौके की ओर भागे और शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर नदी में उतर गए। ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख मगरमच्छ किशोर को छोड़कर पानी में ओझल हो गया। ग्रामीणों ने अमर सिंह को लहूलुहान हालत में सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भरेह थानाध्यक्ष जगदीश भाटी ने बताया कि पशुओं को नहलाते समय युवक पर मगरमच्छ ने हमला किया है। उसके पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


पशुओं को नहलाते समय मगरमच्छ ने हमला किया है। युवक के पैर में गहरे जख्म हैं। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। – कोटेश त्यागी, सेंचुअरी रेंजर, चकरनगर




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *