प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचे। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दाैरान जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पीपीटी के माध्यम से 21 जून तक चलने वाले सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान अभियान की प्रस्तुति दी।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए आम आदमी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। सरकार के सभी तय मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए, प्रशासन और संगठन आपसी समन्वय से इस जनसंपर्क अभियान को जनता तक पहुंचाएं। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पाैधरोपण होगा। 8 से 14 जून तक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाकर पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

11 से 14 जून तक मीडिया संवाद होगा, जबकि 14 से 16 जून तक सभी विकास खंडों में जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि और स्वनिधि जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा। 16 व 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और 17 से 20 जून तक जिला स्तर पर विकास प्रदर्शनी लगेंगी। 18 व 19 जून को कृषक कार्यशालाएं, 21 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होंगे।

इस दाैरान केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, सीएल वर्मा, डॉ.धर्मपाल सिंह, पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल, एमएलसी विजय शिवहरे, सीपी दीपक कुमार व अन्य अधिकारी व राजनेता मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें