रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह हत्याकांड को लेकर राजनीति गर्म है। हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जिस हत्या को लेकर सपा लगातार सरकार को घेर रही थी, अब उसी मामले में गिरफ्तार आरोपी सपा से जुड़ा निकला है।


उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

राजभर ने लिखा…एक कहावत है, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। 27 तारीख से अखिलेश यादव कह रहे थे कि लखनऊ में हत्या हो गई, लेकिन हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई। अब हत्यारा मिल गया है और वह आपका अपना करीबी निकला। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तार आरोपी सपा की समाजवादी लोहिया वाहिनी का पदाधिकारी रहा है।

 राजभर ने आरोप लगाया कि एक आरोपी यादव और दूसरा मुस्लिम समुदाय से है और दोनों सपा के समर्थक हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यही वे लोग हैं जिन्हें आप अपना बच्चा बताते हैं। राजभर ने अपने पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है। जिसमें हत्याकांड का मास्टरमाइंड की अखिलेश यादव के साथ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें