कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र से लापता हुई एक किशोरी को पश्चिम बंगाल की एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला ने समलैंगिक प्रेम में फंसा लिया। आरोपी महिला किशोरी को बहलाकर बंगाल अपने गृह जनपद ले गई, जहां अपने खून से उसकी मांगभर कर निकाह किया।
हालांकि, साढ़ पुलिस की सक्रियता से आरोपी महिला अब सलाखों के पीछे है जबकि किशोरी को उसकी बहनों के सुपुर्द किया गया। साढ़ की किशोरी पांच अप्रैल को गायब हो गई। बड़ी बहन ने सात अप्रैल को नव्या नामक महिला के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
