
जिकरा की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”69fe2e9b4451430b8e0e42ac”,”slug”:”up-seven-year-old-girl-died-due-to-dog-bite-in-saharanpur-foam-came-from-mouth-and-nose-2026-05-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: सहारनपुर में कुत्ते के काटने से सात साल की बच्ची की मौत, मुंह व नाक से झाग आए और थम गईं सांसें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जिकरा की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
कुत्तों के हमलों से जिले में लगातार मासूमों की जान जा रही है। महानगर के खाताखेड़ी में भी ऐसी ही दर्दनाक घटना हुई है। कुत्ते के काटने के पांच दिन बाद जिकरा (7) की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची के मुंह और नाक से झाग आए, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। रेबीज के कारण मौत हुई है। नगर निगम का कहना है कि बच्ची की मौत के बाद कुत्ते की जांच कराई गई, लेकिन रेबीज नहीं मिला। जबकि डॉक्टर मौत का कारण स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।