खाड़ी संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री के आह्वान के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों से ईंधन की खपत कम करने और सोना की खरीददारी नहीं करने की अपील की है। वहीं, सीएम ने खुद की फ्लीट के साथ ही सभी मंत्रियों के फ्लीट में वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि फ्लीट में अनावश्यक वाहनों को कम किया जाए। उन्होंने पीएनजी, मेट्रो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों आदि के उपयोग पर विशेष बल दिया। सीएम के निर्देश के बाद इससे संबंधित गाईडलाइन जल्द जारी की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *